करगहर: बहेरी में भीषण आग से लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मचा हाहाकार
बहेरी गांव के बधार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण अगलगी की घटना में करीब 70 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को अपनी फसल बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेतों से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी