समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 अगस्त 2026
आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि राजपुर प्रखंड अंतर्गत खरहना पंचायत, अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत एवं अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, श्री शशिकांत पासवान के द्वारा डुमरांव प्रखंड अंतर्गत नुआंव पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपलब्ध विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया।
शिविर के दौरान वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभुकों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समयबद्ध समाधान करना है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा कई लाभुकों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, जीविका, पेयजल, विद्युत, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
वरीय पदाधिकारियों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सरकार द्वारा आयोजित ऐसे सहयोग शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराएं।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 5, 2026