कानपुर: कल्याणपुर के निर्माणाधीन मकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में अरविंद सिंह के निर्माणाधीन मकान में बाइक से आए तीन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाइक से आए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 11:00 बजे बताया तहरीर प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।