खजनी: क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष खजनी ने खजनी पेशी कार्यालय व खजनी थाना प्रांगण में किया पौधारोपण
क्षेत्राधिकारी खजनी ओंकार दत्त तिवारी व थानाध्यक्ष खजनी शैलेन्द्र शुक्ला ने पेशी कार्यालय खजनी व खजनी थाना प्रांगण में शनिवार को पौध रोपण किया। क्षेत्राधिकारी व खजनी थानाध्यक्ष के अलावा सहयोगी अधिकारियों/कर्मचारीगणों ने भी पौधरोपण किया। क्षेत्राधिकारी खजनी ओमकार दत्त तिवारी ने बताया विश्वस्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है इसलिए उससे बचने के लिए पौधरोपण करें।