खजनी: खजनी ब्लॉक में पौधरोपण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला हुई,मनरेगा आयुक्त ने पौधरोपण अभियान का किया समीक्षा
प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार 20 जुलाई को वृहद पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को खजनी ब्लाॅक मुख्यालय में पहुंचे डीसी मनरेगा ने सभी ग्रामसभाओं में शत प्रतिशत पौधरोपण कराने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।