तिजारा: भिवाड़ी में बाबा मोहन राम की 139वीं परिक्रमा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Tijara, Alwar | Jun 21, 2026 भिवाड़ी में भारत विकास परिषद और बाबा मोहन राम जागृति मंडल के संयुक्त तत्वधान में रविवार सुबह 7:00 बजे बाबा मोहन राम काली खोली मंदिर की 139 की परिक्रमा संपन्न हुई। अरावली की पहाड़ियों में आयोजित परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और योगाभ्यास भी करवाया गया ।