जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने महाकुंभ में 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाने का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में पति के साथ रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने अब महाकुंभ में 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाने का संकल्प लिया है। सीमा हैदर के पति सचिन मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीमा हैदर के गर्भवती होने के कारण उनके अधिवक्ता एके सिंह गाय का 51 लीटर दूध लेकर महाकुंभ पहुंचकर गंगा में समर्पित करेंगे।