डुमरांव: भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डुमरांव के नया थाना के समीप अरविंद केजरीवाल का फूंका पुतला
Dumraon, Buxar | Jan 11, 2025 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा डुमरांव नया थाना के पास शनिवार की शाम 4 बजे अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया । इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल मुर्दाबाद, बिहार बिहारी जिंदाबाद, पूर्वांचलियो के सम्मान में उतरे हम मैदान में, जैसे गगन भेदी नारे लग रहे थे।