सहजनवा: सेवई बाजार में महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, प्रताड़ना से तंग आकर उठाया था कदम
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित सेवई बाजार में एक महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गांव निवासी लल्लन उर्फ मधु कुमार द्वारा महिला को लगातार प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।