महनार: छठ पूजा व्यवस्था में लापरवाही से लोगों में आक्रोश, ग्रामीणों ने खुद बनाया घाट, नगर परिषद महनार पर लगा उपेक्षा का आरोप #jansamasya
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जहां एक ओर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद की उदासीनता से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।महनार नगर परिषद क्षेत्र के लाहौरी चक वार्ड संख्या 6 में छठ घाट पर नगर परिषद की ओर से अब तक कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष है।