महनार: महनार बाजार घाट के पास गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
महनार बाजार घाट से पूरब गंगा नदी में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।मृतक की पहचान महनार नगर के वार्ड संख्या 9 निवासी किशुन दास के पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया गया कि छठ पूजा के नहाय-खाय के अवसर पर सुमन कुमार गंगा नदी से पानी लेने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।