महनार: लावापुर में समाजसेवी बसंत कुमार पान ने छठ पूजा सामग्री का वितरण किया
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में रविवार को महनार प्रखंड के लावापुर वार्ड संख्या 6 में समाजसेवी बसंत कुमार पान के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम के तहत व्रतियों को सूप, नारियल, दिया, अगरबत्ती एवं प्रसाद सामग्री प्रदान की गई।