महनार: महनार बाजार के पटेल चौक के पास भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
महनार बाजार स्थित पटेल चौक के समीप बुधवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते कई फर्नीचर की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि आग देर रात अचानक भड़क उठी और तेज़ी से फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे।