बाराचट्टी: सोभ में एनएच-19 सर्विस रोड से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सुलेबट्टा सोभ के पास एनएच-19 के सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान सर्विस रोड पर किए गए विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान में बाराचट्टी थाने की पुलिस, एनएचएआई के अधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा सर्विस रोड पर कब्जा करने पर कानू