सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव में शराबी युवक ने ग्रामीण के साथ गाली-गलौज कर दबाया गला, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव में 1 फरवरी युवक ने एक ग्रामीण व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए उसका गला दबा दिया तथा विरोध करने पर ग्रामीण व्यक्ति के हाथ में काट लिया। घटना के बाद पीड़ित ग्रामीण व्यक्ति ने जलालपुर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।