तिरोड़ी: ग्राम चांदाडोह में शौच के लिए गए ग्रामीण की संदिग्ध हालत में हुई मौत
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदाडोह में गुरुवार को पुलिस ने गांव के ही तालाब के पास से एक ग्रामीण का शव बरामद किया है। मिली जानकारी अनुसार चंदाडोह निवासी कमल सलामे और उनके भाइयों के बीच बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे विवाद हुआ था। वहीं आज शौच के लिए गए कमल का शव तालाब के पास संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। तिरोड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।