शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे ग्राउंड स्लीपर के पास से 417 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त उदयवीर उर्फ बब्लू उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र छविनाथ, निवासी करदौला थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से अफीम, एक कीपैड मोबाइल फोन, डीएल और 160 रुपये नगद बरामद हुए।