आबू रोड: आबूरोंड के चंद्रावती के पास हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती के पास नेशनल हाईवे-27 पर आज एक सड़क हादसा हो गया। आबूरोड से गुजरात के अहमदाबाद की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।