मुज़फ्फरनगर: करवा चौथ पर 'मेहंदी जिहाद' की निगरानी, बुर्का पहनकर मेहंदी लगाने वाली युवतियों पर भड़के हिंदू नेता, कहा- लठ से होगा इलाज
करवा चौथ के अवसर पर हिंदू संगठनों ने “मेहंदी जिहाद” को लेकर बाजारों में निगरानी अभियान चलाया। क्रांति सेना महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम चौधरी और शिवसेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूमकर मेहंदी लगाने वाले स्टालों की जांच की। हिंदू नेताओं का कहना है कि पूर्व में कुछ मुस्लिम युवक अपनी पहचान छिपाकर मेहंदी लगाते थे।