मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक पर करवा चौथ से पहले क्रांति सेना महिला मोर्चा ने लठ पूजन किया, महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी कार्यक्रम
प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर करवा चौथ पर्व के अवसर पर क्रांति सेना महिला मोर्चा परिवार ने पारंपरिक मेहंदी कार्यक्रम के साथ-साथ लठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। शिवसेना कार्यालय पर क्रांति सेना महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ सहित काफ़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।