ग्राम पंचायत पाहलू के गाँव पाहलू से निशचल पटियाल ने बैंगलोर से फ्लाइंग ऑफिसर की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त होकर पूरे प्रदेश, जिला हमीरपुर व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर निशचल पटियाल को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निशचल पटयाल के पिता जी श्री बलवंत सिंह पटियाल तुल्ली इंटरनेशनल होटल नागपुर से असिस्टेंट मैनेजर के पद से रिटायर हो चुके हैँ व उनकी माताजी श्रीमती सरिता कुमारी सरकारी स्कूल बैरी में अध्यापिका के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं | निशचल पटियाल ने अपनी +2 नॉन मैडिकल की पढाई अर्यान पब्लिक स्कूल भोटा से की और बीटेक की पढाई चडीगढ से की। इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रिसिंपल चन्द्रशेखर शर्मा ने निशचल पटियाल को बधाई और अपनी शुभकामनायें दी।