प्रभात पट्टन: मुलताई सहित प्रभात पट्टन क्षेत्र में 9 दिनों तक दुर्गा उत्सव की धूम, दशहरे पर शुरू हुआ प्रतिमा विसर्जन का दौर
मुलताई और प्रभात पट्टन क्षेत्र में बीते 9 दिनों में दुर्गा उत्सव की धूम दिखाई दी, चारों तरफ मां दुर्गा की उपासना का दौर चलते रहा। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की। आज दशहरे के अवसर पर दोपहर 2 बजे से मुलताई क्षेत्र में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। विभिन्न मंडलों में विशाल भंडारों का आयोजन हुआ।