शिवगंज: आबादी, स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास खनन का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, ब्लास्टिंग से सुरक्षा पर खतरा
शिवगंज तहसील क्षेत्र के खेड़ा गांव में आबादी, सार्वजनिक विद्यालय और प्राचीन धार्मिक स्थलों के समीप संचालित खनन कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी शिवगंज को ज्ञापन सौंपकर खनन कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्राचीन