बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे पर ई-रिक्शा में छूट गया महिला का बैग लेकर चालक गाड़ी समेत भागा, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे महिला निधि त्रिवेदी पत्नी निखिल त्रिवेदी निवासी ग्राम तेंदुली कोतवाली बिंदकी का बैग ई-रिक्शा में छूट गया। जब तक महिला का ध्यान जाता ई रिक्शा चालक बैग लेकर निकल गया। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत किया बताया कि बैग में ₹800 नगद तथा दो जोड़ी पायल, बिछिया व कपड़े थे।