#विश्व_पर्यावरण_दिवस पर जिला चिकित्सालय झाबुआ में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय झाबुआ में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल, सिविल सर्जन डॉ. एम.एल. मालवीय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भायल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP
2 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026