ब्यावर: शिवपुरा स्कूल में नए भवन पर मंथन
Beawar, Ajmer | Sep 8, 2026 ब्यावर.शिवपुरा राजकीय विद्यालय शिवपुरा में सरकार द्वारा स्वीकृत नए भवन के निर्माण को लेकर मंगलवार को बैठक हुई।प्रिंसिपल डॉ. शैफाली जलुथरिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ नक्शे और भविष्य की योजना पर चर्चा की गई। तय हुआ कि निर्माण इस तरह हो कि आगे और भवन बनाने में जगह की कमी न हो।