#एमडीएम खाते से 4.65 लाख रुपये निकालने का आरोप, जांच की मांग
#नंदगंज। क्षेत्र के #बरहपुर ग्राम पंचायत में एमडीएम (मध्याह्न भोजन) खाते से कथित तौर पर फर्जी तरीके से 4.65 लाख रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षा मित्र की मिलीभगत से खाते से धनराशि निकाली गई।
मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से खाते की जांच कराने और धनराशि निकासी की पूरी प्रक्रिया की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Sep 30, 2026