खबर गाजीपुर से है।जहाँ सपा ने पीडीए शिक्षक जन चौपाल कार्यक्रम किया।गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा ने शिक्षक संवाद एवं जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम को सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लालबिहारी यादव ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शादाब फातिमा भी मौजूद रही।इस दौरान विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे लाल बिहारी ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के युवाओं को ऑटो चलाने की सलाह वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि सरकार चाहती है कि लोग शिक्षा से वंचित हो जाये।उन्होंने कहाकि ये लोगों को चाय बनाने,पकौड़ा बनाने और रिक्शा चलाने की ही सलाह दे सकते है।उन्होंने कहाकि बीजेपी सरकार विकास की बात करके विनाश कर रही है।इस दौरान पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहाकि जहूराबाद सीट उन्हें खैरात में मिली है,और वो सीएम और पीएम बनना चाहते है।शादाब फातिमा ने कहाकि ओपी राजभर एक गालीबाज मंत्री है जो खुलेआम अपने कार्यकर्त्ताओं को हथियार देने की बात कहते हैं।
बाईट-लाल बिहारी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधान #GhazipurNews