समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 सितम्बर 2026
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बक्सर जिले में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान जारी
एनीमिया मुक्त भारत (AMB) अभियान के अंतर्गत बक्सर जिले में एनीमिया की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
अभियान के तहत बक्सर जिले को कुल 2,04,000 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 47,191 लोगों की एनीमिया स्क्रीनिंग की जा चुकी है। लक्ष्य के अनुसार जिले द्वारा 173 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।
अब तक की गई स्क्रीनिंग में 2,559 लोग मॉडरेट एनीमिक, 7,705 लोग माइल्ड एनीमिक तथा 56 लोग सीवियर एनीमिक पाए गए हैं। वहीं 36,861 लोग नॉन-एनीमिक पाए गए हैं। एनीमिया से ग्रसित पाए गए लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श, उपचार एवं फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयु एवं वर्ग के लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चे, 5 से 19 वर्ष तक के बच्चे एवं किशोर-किशोरियां, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं तथा गैर-गर्भवती एवं गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाएं शामिल हैं।
सभी जिला स्तर से पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य संस्थान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं स्वास्थ्य शिविर मे स्क्रीनिंग के माध्यम से एनीमिया की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर आवश्यक उपचार एवं आयरन-फोलिक एसिड की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर लाभार्थियों की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील किया गया है कि अभियान के दौरान अपने परिवार के पात्र सदस्यों की एनीमिया स्क्रीनिंग अवश्य कराएं तथा एनीमिया पाए जाने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित उपचार एवं आयरन-फोलिक एसिड का सेवन करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 8, 2026