➡️ खाद्य विभाग ने बैतूल और भीमपुर के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 26 अगस्त को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दलों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता रखने के निर्देश दिए गए।
दल द्वारा बैतूल शहरी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान राहुल नमकीन एवं बर्फी, बीकानेर स्वीट्स, बापू की कचौडी, एवन नास्ता सेंटर, न्यू दिलबहार स्वीट्स की जांच की गई एवं मिल्क केक, मलाई बर्फी, काजू बर्फी, बादाम बर्फी, बेसन लड्डू, खोपरा लड्डू, नमकीन, खट्टा मीठा नमकीन के 15 नमूने जांच हेतु लिए गए। भीमपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत जैसवाल रेस्टोरेंट से सादा पेड़ा,मावा बर्फी, नमकीन, बीकानेर मिष्ठान,पनीर,मावा के नमूने, सागर रेस्टोरेंट से मावा बर्फी, सादा पेड़ा, नमकीन के नमूने, साई बेकरी से पनीर, गाय भैंस का मिक्स दूध लूज इस प्रकार कुल 10 नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। लिए गए नमूनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul