➡️ कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul