भानपुरा: सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रों से दिखाई विकसित भारत की कल्पना
सेवा संकल्प अभियान के तहत मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भानपुरा में ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रलेखा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरा।