यमुनानगर में पिछले काफी समय से से खराब ट्रैफिक लाइट, शाम होते ही लगता है भयंकर जाम! कमानी चौक की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर रोशन लाल शर्मा ने जताई नाराजगी
यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: यमुनानगर के कमानी चौक पर पिछले करीब चार महीने से ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी है। शाम के समय ट्रैफिक का दबाव बढ़ते ही यहां जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। आरोप है कि शाम 7 बजे के बाद ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से व्यवस्था और बिगड़ जाती है।
भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं कष्ट निवारण समिति यमुनानगर के सदस्य रोशन लाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के SDO राजेश शर्मा से इस संबंध में बातचीत की। SDO की ओर से बताया गया कि ट्रैफिक लाइट ठीक करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी और इसमें करीब एक महीना या उससे अधिक समय लग सकता है।
रोशन लाल शर्मा ने कहा कि इतने लंबे समय तक ट्रैफिक लाइट खराब रहना जनता के लिए परेशानी का कारण �