ठंड में स्कूल ड्रेस को लेकर DPI का बड़ा आदेश, अब किसी भी रंग का स्वेटर पहन सकेंगे बच्चे
भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को राहत देने संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
लोक शिक्षण संचालक डीएस कुशवाहा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के ऊपर किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर आने की छूट दी जाए।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अलग-अलग रंग के स्वेटर पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को कक्षा में बैठने से नहीं रोका जाए। इसके साथ ही ठंड के दौरान विद्यार्थियों को चप्पल या जूते क्लासरूम के बाहर उतारना भी अनिवार्य नहीं होगा।
ये निर्देश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जारी किए गए हैं। ठंड के मौसम में बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।#Bhopal #MadhyaPradesh #SchoolEducation #DPI #WinterRelief #SchoolNews #EducationDepartment