लंभुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में 3 दिन से चैनपुर भपटा निवासी युवक है लापता, परिजनों ने थाने में सूचना देकर जताई अनहोनी की आशंका
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर भपटा निवासी विनोद मिश्र पुत्र रमाशंकर रविवार की रात करीब 8 बजे संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया।काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।पीड़ित परिजन की ओर से देहात कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी गई है।उधर अभी तक युवक का सुराग न लगने से परिजनों में किसी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ती जा रही है।