लंभुआ: भदैया गांव में पट्टीदारों ने पीड़ित की दीवार गिराई, जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज
लंभुआ थानाक्षेत्र के भदैया गांव निवासी दुखीराम पुत्र द्वारिका ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी दीवार पट्टीदार ओमकारी देवी पत्नी स्व.रामसुख,सुमन पत्नी देवनारायण,विकास पुत्र गौरीशंकर ने गिरा दिए और धमकी देते हुए कहा कि अगर दुबारा दीवार बनाई तो जान से मार देंगें।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।