लंभुआ: पिलखनी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, चल रहा इलाज
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पिलखनी गांव के पास सोमवार की रात करीब 11:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।हादसे में राजन,सोनू,वीर बहादुर,कौशल,लाल बहादुर,अरविंद को चोटें आई है।एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को CHC पहुंचाया गया।जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।जहां उनका इलाज चल रहा है।