लंभुआ: तेरयें गांव में बारिश के पानी से डूबी दलित बस्ती, अधिकारियों से की गई गुहार, नहीं हुई सुनवाई, ग्रामीण आक्रोशित
बीते रोज़ हुई बारिश से लंभुआ तहसील क्षेत्र के तेरयें गांव में जलभराव हो गया था।जिससे गांव की दलित बस्ती खासी प्रभावित है।दो दिन बीत जाने के बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों समेत कर्मचारियों तक गोहर लगाई लेकिन कोई सुनने को तैय्यार नहीं है।जिसको लेकर दलित बस्ती के लोगों में आक्रोश है।