लंभुआ: कसईपुर गांव में बकरी चरा रही दो किशोरियां ट्रेन की चपेट में आकर हुईं मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चांदा थानाक्षेत्र के कसईपुर गांव निवासी रानी पुत्री रामहित व पूनम पुत्री रामनाथ बकरी चराने गई हुई थी।जैसे ही वह लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक के पास पहुंची थी कि तभी ट्रेन की चपेट में आ गई।जिससे उनकी मौत हो गई।एक साथ दो किशोरियों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेज विधिक कार्रवाई शुरू की है।