लंभुआ: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को लंभुआ CHC से किया गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को लंभुआ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस ने कोतवाली देहात के पन्नाटिकरी गांव निवासी अभियुक्त प्रदीप उर्फ खेसारी पुत्र गोपीनाथ को लंभुआ CHC परिसर से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।