हमारे किसान भाई-बहनों की खुशियों में ही छत्तीसगढ़ की खुशियां बसती हैं।
पोरा तिहार हमारे अन्नदाताओं की मेहनत, पशुधन के प्रति उनके स्नेह और छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े संस्कारों का पावन पर्व है। किसान परिवारों की खुशहाली और खेती-किसानी की समृद्धि के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
आज के इस पावन अवसर पर हमारी कामना है कि हर किसान का घर सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरा रहे। आप सभी को पोरा तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
#पोरा_तिहार #pola #culture #chhattisgarh
19 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Sep 10, 2026