एक दीप साक्षरता के नाम
जब पूरा जिला एक साथ दीप जलाए, तो संदेश सिर्फ रोशनी का नहीं, जागरूकता और साक्षरता के संकल्प का होता है।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं साक्षरता पखवाड़ा के अवसर पर महासमुन्द जिले में जन-जन की भागीदारी से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शाम 7 बजे “एक दीप साक्षरता के नाम” अभियान के तहत दीप जलाकर निरक्षरता के अंधकार को मिटाने और ज्ञान के प्रकाश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। साक्षरता मानव श्रृंखला में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, ग्रामीणों और वार्डवासियों ने सहभागिता निभाई।
#InternationalLiteracyDay #LiteracyDay #chhattisgarh #mahasamund
1 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Sep 8, 2026