रायबरेली: कोतवाली नगर के युवक को जहरीले सर्प ने काटा, प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया
27 अक्टूबर 2024 समय 12:30 पर कोतवाली नगर के रहने वाले राजन पुत्र पलटू को काम करते समय जहरीले सर्प ने काट लिया।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया,वहीं चिकित्सक डॉक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हालात स्थिर देखने पर प्राथमिक उपचार करके पुनः वापस घर भेज दिया गया।