रायबरेली: रायबरेली में यातायात पुलिस ने अनाधिकृत हूटर या विधायक पास लगाए वाहनों पर लगाया जुर्माना, की गई कार्रवाई
जिले के अंदर शनिवार शाम 7:00 तक चलाए जा रहे यातायात पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत अनाधिकृत रूप से हूटर अथवा विधायक व विधानसभा पास लगाए हुए वाहनों पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही की गई। तथा हिदायत भी दी गई है।कार्यवाही के अंतर्गत 297 वाहनों के चालान एवं 390500 का जुर्माना आयोजित किया गया।पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार यह अभियान लगातार जारी है।