रायबरेली: रायबरेली के जिलाधिकारी को महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का पत्र दिया
आंगनबाड़ी संघ के द्वारा शनिवार दोपहर 3:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की महिलाओं के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री से प्रभावित कदम उठाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष मंजू सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्रियों के साथ प्रदर्शन किया गया।