इटाढ़ी: मां महथनी देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन संपन्न
Itarhi, Buxar | Jul 2, 2026 इटाढ़ी प्रखंड के प्रखंड के लोहन्दी गांव स्थित मां महथनी देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरिकीर्तन में भाग लेकर पूजा-अर्चना की।