सरधना: नागला रोड की घटना में पड़ोसी दबंगों ने रंजिश के तहत घर में घुसकर तोड़फोड़ की, विरोध पर मारपीट और पथराव, पुलिस जांच में जुटी
सरधना नगर क्षेत्र के नागला रोड स्थित शिया बाग मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने मजदूर के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी तथा घर में रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई जिसमें एक युवक घायल हो गया पीड़ित ने थाना पहुंचकर दबंगों के खिलाफ नाम सजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच में जुट गई है