फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की दबिश में वांछित अभियुक्त कपिल को किया गया गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी व मारपीट का है आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में थाना दक्षिण पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त कपिल पुत्र स्व. राजवीर सिंह निवासी मोहननगर, चन्द्रवार गेट को पेमेश्वरगेट के पास से बुधवार दोपहर ढाई बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है।