फिरोज़ाबाद: रसूलपुर थाना क्षेत्र के बरगदपुर में झगड़े के बाद महिला ने लगाई फांसी, सरकारी अस्पताल में भर्ती
थाना रसूलपुर क्षेत्र के बरगदपुर गांव में बुधवार सुबह नौ बजे क़रीबन उस समय हड़कंप मच गया जब उर्मिला देवी पत्नी राधेश्याम ने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सुबह लगभग 9 बजे की है। परिजनों की सतर्कता से समय रहते उन्हें फंदे से उतार लिया गया और जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।