फिरोज़ाबाद: तबीयत बिगड़ने से जुड़वां बच्चों में से 1 की मौत, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के 100 शैय्या अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप
थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के शौ शैया अस्पताल में भर्ती जाटवपुरी, आकाशवाणी रोड निवासी आमिर के ढाई महीने के जुड़वां बच्चों में से एक अरजान की बुधवार तड़के मौत हो गई। सोमवार रात तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों बच्चों को भर्ती कराया था। बुधवार सुबह नौ बजकर 12 मिनट करीब पर पिता आमिर ने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण अरजान की मौत हो गई।